इटावा में अवैध ताड़ी कारोबार पर जोरदार कार्रवाई पुलिसआबकारी की संयुक्त टीम ने 18 पेड़ काटे दर्जनों मटके तोड़े

Share This

इटावा : जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में अवैध ताड़ी कारोबार पर पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने 18 ताड़ के पेड़ों के तने काट दिए और दर्जनों मटके तोड़कर नष्ट कर दिए। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त के निर्देश पर की गई, जिसमें अवैध धंधे में लिप्त लोग मौके से भाग खड़े हुए। सरैया गांव में अभियान के दौरान अवैध व्यापारी फरार, विभाग ने चेताया मिलावटी ताड़ी जानलेवा हो सकती है

गर्मियों में बढ़ता है अवैध कारोबार

आबकारी विभाग के अनुसार, सरैया गांव में मई से जुलाई तक ताड़ी का अवैध उत्पादन और बिक्री चरम पर रहता है। इससे न केवल ग्रामीणों को परेशानी होती है, बल्कि नशे में धुत लोगों द्वारा राहगीरों को प्रताड़ित करने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। क्षेत्र में करीब 350 ताड़ के पेड़ हैं, जिनमें से लगभग 50 पेड़ों का इस्तेमाल ताड़ी निकालने के लिए किया जा रहा था आबकारी निरीक्षक जगदम्बिका प्रसाद सिंह ने बताया कि अब तक 24 पेड़ों की कटाई की जा चुकी है और शेष पर जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध ताड़ी में खतरनाक मिलावट होने का खतरा रहता है, जो पीने वालों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के किसी भी अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस और आबकारी विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...