शिक्षण संस्थाओं ने मेधावियों को किया सम्मानित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जयोत्री एकेडमी के सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इण्टरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय के छात्र श्रेष्ठ ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, वासु गुप्ता और अभय प्रताप सिंह ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है। साथ ही वासु गुप्ता और लक्ष्य ने जेईई मुख्य परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। साथ ही हाईस्कूल में भी जयोत्री एकेडमी के छात्र प्रतीक ने 92 प्रतिशत से विद्यालय में प्रथम, त्रिशा ने 91 प्रतिशत से द्वितीय, आरूषि ने 90 प्रतिशत से तृतीय, दिव्यांशी व नितिन चंदानी ने भी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर अपनी जगह बनायी। सभी मेधावियों का विद्यालय निदेशक डा0 नितिन पोरवाल व प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा ने माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर उत्साहवर्धन किया।

वहीं कस्बा के शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिससे शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज सेंगर ने बताया कि इण्टरमीडिएट में साक्षी यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम तथा हाईस्कूल में छात्र विशाल कुमार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। जबकि 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रभास द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यालय परिवार द्वारा हाईस्कूल व इण्टर के सभी मेधावियों का स्वागत सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...