सपा नेतृत्व ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए मांगा 1-1 करोड़ मुआवजा

Share This

इटावा : समाजवादी पार्टी सपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के नेतृत्व में अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव योगेश यादव ‘राजू’ एवं संयोजक मनोज शाक्य की अगुवाई में एक विशाल अधिवक्ता दल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष लोगों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये तथा घायलों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है शहीदों के परिवारों को तुरंत 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए घायलों के इलाज व पुनर्वास के लिए 10 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाए।आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सपा के जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया ‘वीरू’ जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता ‘विक्की , साथ ही अधिवक्ता सभा के देवेंद्र पाल, अभिनय यादव, सुबोध यादव, प्रवीण कठेरिया, मोहसिन अली, शैलेंद्र यादव, भुवनेश यादव, अमित भदौरिया, बॉबी पाल, सुभाष चंद्र, जगबीर सिंह यादव, अनिल वर्मा, शिवकांत यादव, राजेश प्रजापति, सत्यदेव तिवारी, अनिल कुमार, रमाकांत माथुर, विमल किशोर शाक्य, सुशील कुमार चौधरी, भारत सिंह भदौरिया और राजीव कुमार सिंह आदि शामिल रहे सपा नेताओं ने कहा कि पहलगाम की घटना देश के लिए एक दर्दनाक सदमा है। आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाकर मानवता को शर्मसार किया है। ऐसे में केंद्र सरकार को शहीदों के परिवारों के साथ-साथ घायलों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए तत्काल मदद उपलब्ध करानी चाहिए।इसके अलावा, उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...