आशा कर्मचारी यूनियन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बकाया भुगतान की मांग

Share This

आज आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश, इटावा ने कचहरी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरसई नावर की आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न मदों में मिलने वाले भुगतानों के कई सालों से बकाया होने की शिकायत की। इससे आशा कार्यकर्ताओं में भारी परेशानी और असंतोष व्याप्त है।

ज्ञापन में कहा गया कि मजबूरी में आशा कार्यकर्ताओं को अपनी प्रमुख समस्याओं को सामने लाना पड़ रहा है। इन समस्याओं में शामिल हैं:

  • एच.डब्ल्यू. यूसी केंद्रों पर तैनात आशाओं को पिछले 3 वर्षों से धनराशि नहीं दी गई है।
  • एच.बी.एन.सी. और एस.बी.आई.सी. की धनराशि अप्रैल 2024 से बकाया है।
  • आशा ड्रेस और मोबाइल रिचार्ज का भुगतान पिछले 2 वर्षों से नहीं किया गया है।
  • कुष्ठ रोग और फाइलेरिया से संबंधित एनजीओ का भुगतान भी लंबित है।
  • पोलियो और अन्य मदों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।

आशा कर्मचारी यूनियन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तत्काल प्रभावी हस्तक्षेप कर इन मांगों का समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सभी आशा कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी।

इस अवसर पर महेंद्री देवी, सीता देवी, मंजू देवी, रजनी देवी, राममूर्ति, कुसुमलता, कुंती देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, उषा कुमारी, मनोरमा, सरोजनी, सुमन देवी, गीता देवी, नीरज कुमारी, किरण, सरला देवी, किताबश्री, अनीता देवी, स्नेहलता सहित कई अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रही हैं, लेकिन बकाया भुगतान न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जवाब और कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...