संयुक्त जिला अस्पताल की किचन का खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया औचक निरीक्षण

Share This

खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को संयुक्त जिला अस्पताल में संचालित किचन का औचक निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए, लेकिन निरीक्षण के दौरान टीम को कई खामियां देखने को मिलीं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश सकारिया, कपिल गुप्ता और गायत्री दोपहर करीब एक बजे जिला पुरुष अस्पताल पहुंचे और किचन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां मरीजों के लिए खाना बनता है, वह स्थान खुला मिला, लेकिन खाद्य सामग्री भंडारण के लिए बना स्टोर कक्ष बंद था। टीम ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन ताला नहीं खुल सका, जिससे अधिकारियों में नाराजगी देखी गई।

टीम ने भोजन निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री तक पहुंच न होने के बावजूद किचन से आटा, बनी हुई रोटी, अरहर की दाल और गोभी-आलू की सब्जी सहित कुल चार नमूने जांच के लिए एकत्रित किए।खाना बनाने वाली फर्म के ठेकेदार रिंकू यादव मौके पर पहुंचे। जब उनसे खाद्य विभाग का लाइसेंस मांगा गया तो वह उसे प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे टीम ने और भी गहरी जांच की आवश्यकता जताई।

टीम की शिकायत के बावजूद स्टोर कक्ष का ताला नहीं खोला गया, जिससे भोजन निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता जांचना संभव नहीं हो सका। इस स्थिति को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...