बीएलए की नियुक्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Share This

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी राजनीतिक दलों को शीघ्र बीएलए नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में कुल 1342 बीएलए नियुक्त करने की अपेक्षा जताई और कहा कि बीएलए और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के बीच सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलए की नियुक्ति से बीएलओ का कार्यभार काफी हल्का हो जाएगा, जिससे मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी। इसके अलावा, उन्होंने फैमिली क्लबिंग सॉफ्टवेयर में सुधार के निर्देश दिए और मतदाताओं के मशीनरी पर भरोसा न करने के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है और इसे अनिवार्य नहीं बनाया जा सकता।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई मतदाता अपने पहचान पत्र की फोटो या नाम में बदलाव करना चाहता है, तो वह एक आवेदन पत्र के माध्यम से इसे बदलवा सकता है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। जिलाधिकारी ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में भाजपा के महामंत्री शिवाकांत चौधरी, बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इमरान अहमद, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, अपना दल के जिलाध्यक्ष राहुल पाल, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, माकपा के नि.स.सदस्य अमर सिंह शाक्य, आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव इकरार अहमद, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...