अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न

Share This

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आज भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माया मैरिज होम, राम लीला रोड पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन एवं शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष आनंद मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी रामशरण गुप्ता, जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, अजय गुप्ता, आनंद मित्तल, आलोक गुप्ता, मनु गुप्ता, राजेश अग्रवाल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें फूलमाला, पगड़ी एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान वयोवृद्ध लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एडवोकेट सुरेंद्र नारायण गुप्ता एवं कुसुम गुप्ता को वयोवृद्ध सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जादूगर ओम सम्राट ने अपने जादू के शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। लकी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों के साथ वैश्य समाज के महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। आशुतोष, पार्थ, नैंसी एवं वैष्णवी गुप्ता को शील्ड एवं शॉल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस कार्यक्रम में अरविंद पोरवाल, पंकज गुप्ता, लाल जी, विवेक रंजन गुप्ता, हैप्पी जैन, संजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता, गोविंद गुप्ता, एडवोकेट शिवशरण गुप्ता, स्वामी शरण गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, अल्पना गुप्ता, आभा पोरवाल, सुमन गुप्ता, बलराज गर्ग, जयकुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी को मिठाइयां एवं शुभकामनाएं देकर किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...