नगर पालिका बोर्ड की बजट बैठक में 79 लाख रुपए के घाटे का बजट पास

Share This

नगर पालिका बोर्ड की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 79 लाख रुपए के घाटे का बजट पारित किया गया। बैठक के दौरान सभासदों ने नगर पालिकाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए और कई गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2025 तक नगर पालिका की वास्तविक आय 8 करोड़ 89 लाख 56 हजार 807 रुपए रही, जबकि पूर्व वित्तीय वर्ष 2023-24 की बची हुई राशि 5 करोड़ 86 लाख 76 हजार 954 रुपए थी। इस प्रकार कुल आय 14 करोड़ 76 लाख 33 हजार 761 रुपए हुई।

1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2025 तक कुल व्यय 11 करोड़ 38 लाख 44 हजार 442 रुपये रहा, जिससे 1 फरवरी 2025 को अंतिम अवशेष 3 करोड़ 37 लाख 89 हजार 319 रुपये रह गया। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित आय 14 करोड़ 11 लाख 46 हजार 800 रुपये रखी गई है, जबकि इसी अवधि में 14 करोड़ 90 लाख 30 हजार रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया है। इस प्रकार आगामी वर्ष में 78 लाख 83 हजार 200 रुपये का घाटा संभावित है।

बैठक के दौरान कई सभासदों ने नगर पालिका परिषद की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। सभासद राजीव यादव ने नगर पालिकाध्यक्ष पर भाई-भतीजावाद, पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस दौरान कई अन्य सभासदों ने भी नगर पालिका प्रशासन पर अनियमितताओं और जनता की उपेक्षा के आरोप लगाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

नगर पालिका की वित्तीय स्थिति और पारदर्शिता को लेकर इस बैठक में तीखी बहस देखने को मिली। हालांकि, नगर पालिका प्रशासन ने सभी आरोपों को नकारते हुए आगामी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...