भव्य रथ यात्रा में संकीर्तन, होली का उल्लास और ब्रज की लठमार होली की झलक

Share This

 विनय बाथम – नगरवासियों को इस बार होली के पावन उपलक्ष्य पर भव्य रथ यात्रा में संकीर्तन, होली के रंग और ब्रज की प्रसिद्ध लठमार होली की छटा देखने को मिलेगी। शनिवार को छैराहा स्थित श्री राधाबल्लभ मंदिर में यात्रा के आयोजकों ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी कि इस वर्ष पांचवीं श्री राधा श्याम सुंदर की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

रथ यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे रामलीला मैदान से होगा, जहां नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता संटू श्री राधा श्याम सुंदर का पूजन-अर्चन व आरती उतारकर यात्रा को रवाना करेंगी। यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर गाड़ीपुरा चौराहा, बलदेव चौराहा, तहसील चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा, पचराहा होते हुए छैराहा स्थित वृंदावन धाम श्री राधाबल्लभ मंदिर पहुंचेगी। वहाँ ठाकुर जी की आरती के साथ यात्रा संपन्न होगी, जिसके बाद अवीर-गुलाल की छटाओं के बीच संकीर्तन का आयोजन होगा। इस दौरान व्रज रसिक हित आशीष एवं हित प्रदीप द्वारा संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस बार की रथ यात्रा में फूलों से सजे रथ पर श्री राधा श्याम सुंदर विराजमान रहेंगे और उन पर तोप के माध्यम से फूलों की वर्षा की जाएगी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु संकीर्तन करते हुए चलेंगे, वहीं भजन एवं होली गीतों की मधुर ध्वनियां पूरे नगर में गूंजेंगी। इस बार का मुख्य आकर्षण ब्रज की लठमार होली होगी, जो नगरवासियों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनेगी।आयोजकों ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा में शामिल होकर पुष्प वर्षा, आरती और पूजन के माध्यम से स्वागत करें और भक्ति में सराबोर हो जाएं।

प्रेस वार्ता में हित आशीष, हित प्रदीप, सुमित यादव, बंटी चौरसिया, अक्षय भदौरिया, अंकित रोहित, प्रथम शर्मा, प्रदीप यादव, गिरिराज, सल्लू यादव, सनी यादव, रवि परमार, पार्थ मिश्रा एवं अभिषेक कश्यप उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...