PDA जन पंचायत में सपा का सरकार पर हमला, विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप

Share This

आज विधानसभा इटावा के ब्लॉक बढ़पुरा-2 के सेक्टर गाती के ग्राम जरहोली में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य (बब्लू) ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य (बब्लू) ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए विकास कार्य कराए, लेकिन वर्तमान सरकार ने जनपद इटावा में कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह राजपूत को याद करते हुए कहा कि नेताजी ने उन्हें विधायक बनाकर गांव-गांव विकास कार्य कराए थे।

उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी हमेशा अगड़े-पिछड़े, शोषित-वंचित लोगों की लड़ाई लड़ने का काम करती आई है और आगे भी करेगी। PDA जन पंचायत का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान को मजबूती से लागू कराना है। वर्तमान सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के साथ पक्षपात और शोषण कर रही है, जिसे सपा बर्दाश्त नहीं करेगी।” कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों की अनदेखी की शिकायत की। एक कच्चे मार्ग की समस्या पर चर्चा हुई, जिस पर जिला अध्यक्ष ने जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि अगर ग्रामीण सीडीओ के नाम आवेदन जिला कार्यालय भेजें, तो वे स्वयं मिलकर सड़क पक्की कराने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया (वीरू), PDA प्रभारी उदयभान सिंह यादव, नेता लखन सिंह जाटव, रविंद्र शुक्ला (चच्चू), अनवार हुसैन (जिला उपाध्यक्ष), रामवीर सिंह यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, जसवंतनगर), देवेंद्र सिंह भदोरिया (जिला सचिव), विजय यादव, विपिन यादव, प्रमोद यादव, दशरथ सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।नेताओं ने कहा कि “बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को PDA समर्थक कभी माफ नहीं करेंगे। प्रदेश की जनता 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।”

बैठक में चंद्रभान सिंह राजपूत, सुरेश राजपूत, दशरथ दोहरे, शालिग्राम, रामानंद पांडे, रामानंद चौधरी, सोनम सिंह समेत सभी सेक्टर, बूथ प्रभारी एवं PDA समर्थक भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सपा जिला सचिव देवेंद्र भदोरिया ने किया।PDA जन पंचायत में उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि लोग सरकार की नीतियों से नाराज हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आगामी चुनावों में जनता किसे अपना समर्थन देती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...