चम्बल नदी के  नए सिग्नेचर ब्रिज का भूमि पूजन संपन्न हुआ 

Share This

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-92 पर एक नया सिग्नेचर ब्रिज बनने जा रहा है। पुराने पुल के बगल में बनने वाले इस पुल से दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा। विशेष रूप से मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी।

296 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल चंबल नदी पर बनाया जाएगा। यह पुल 600 मीटर लंबा होगा और इसमें 6 लेन होंगी। इसके साथ ही 8 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे भी बनाया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत यमुना पुल से चंबल पुल तक के भाग में चार लेन चौड़ीकरण एवं चंबल सेतु (6 लेन) का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इस पुल का निर्माण अत्याधुनिक (Extradose) तकनीक से किया जाएगा। सरकार ने इस परियोजना को जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्रालय के जी.ओ. संख्या दिनांक 04.01.2022 के तहत इस परियोजना के लिए 296.02 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना को प्रदेश की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार के रूप में मंजूरी दी है।

इस पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखने के लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा की इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया और भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार, अधिशासी अभियंता मुकेश ठाकुर, एसपी सिटी अविनाश त्रिपाठी, एई गौरव जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, महामंत्री अन्नू गुप्ता, अजय भदौरिया सहित यूपी-एमपी के कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...