पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टप्पेबाज गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

Share This

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक टप्पेबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी, अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

घटना 19 फरवरी 2025 की है, जब वादी शिशुपाल सिंह निवासी नगला ताल थाना जसवंतनगर ने पुलिस को सूचना दी कि जसवंतनगर की बकरा मंडी से बकरों की बिक्री कर लौटते समय दो अज्ञात व्यक्तियों ने लिफ्ट देने के बहाने उसकी जेब से ₹49,000 चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना जसवंतनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 52/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। 25 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति पुराने बस स्टैंड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी सोनू गिहार पुत्र सतीश गिहार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से ₹17,700 नकद, 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया सहित अन्य जनपदों में टप्पेबाजी, जेबकतरी, चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता था। वह बैंक, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों से लोगों को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाकर उनकी जेब काट लेता था।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जसवंतनगर में दर्ज मामले में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई, साथ ही बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस अब फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...