महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, पूर्व चेयरमैन समेत नौ घायल

Share This

महाकुंभ से स्नान करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा के पास कार असंतुलित होकर पलट गई, जिससे राजस्थान की कामा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां से पांच की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल श्रद्धालु राजस्थान के डींग जनपद के कामा कस्बे के रहने वाले हैं। घायलों में पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लोधा, विमला देवी, मनोहर लाल, उनकी पुत्रवधू बबली, किरन, कुलदीप, नीरू, मूर्ति देवी और कार चालक रमेश चंद्र शामिल हैं। ये सभी महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे और रविवार देर रात घर लौट रहे थे।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा रजबहे के पास कार के आगे का बायां टायर अचानक फट गया। इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसा होते ही कार में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बकेवर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी, महेवा चौकी इंचार्ज केपी सिंह और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहां ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू ने घायलों का इलाज किया। हालत गंभीर होने के चलते विमला देवी, मूर्ति देवी, वीरेंद्र सिंह, बबली और किरन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...