ग्राम गारमपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों में चोरी

Share This

जिले के ग्राम गारमपुर में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम गारमपुर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल, जो राजमिस्त्री का काम करते हैं, ने बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार सहित गांव में आयोजित एक जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब रविवार सुबह वे घर लौटे, तो दरवाजे खुले मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है।

इसी रात चोरों ने गांव के ही लाखन सिंह पुत्र श्रीचंद के घर को भी निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर में भी सेंध लगाकर नकदी और कीमती सामान उड़ा लिया। दोनों ही परिवारों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

चोरी की इस घटना से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गांव में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...