महाकुंभ जा रही बस एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, 10 श्रद्धालु घायल

Share This

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात करीब ढाई बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बस आगे चल रहे वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा थाना ऊसराहार क्षेत्र में नगला खाड़े के पास हुआ, जिसमें 10 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा और पुलिस टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया और क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

यह लक्जरी बस दिल्ली से 50 यात्रियों को लेकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थी। बस को एटा के गांव अंबरपुर निवासी जोगेंद्र सिंह चला रहा था, जबकि हेल्पर के रूप में सुखदेव सिंह, निवासी यादनगर, संभल साथ में मौजूद था। रास्ते में अचानक बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकांश यात्री उस समय सो रहे थे, जिससे टक्कर के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरकर चीख-पुकार करने लगे।

सूचना मिलते ही यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह और चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जबकि सुरक्षित श्रद्धालुओं को टोल प्लाजा पर ले जाया गया। घायलों में दिल्ली की डिंपल मिश्रा, चंडीगढ़ की नीलम मोदी, नोएडा के अरुण कुमार चतुर्वेदी, मधु चतुर्वेदी, मीना नागर, मंगलेश भाटी, कावरी भाटी, पूनम देवी और गाजियाबाद की राजबाला शामिल हैं।

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद बस को मौके से हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...