कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट जनहित और जनकल्याण से ज्यादा पेट भरे मध्यम वर्ग के तुष्टीकरण वाला है। अगर सरकार वास्तव में आम जनता के हितों को ध्यान में रखती, तो यह बजट बेहतर हो सकता था।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी दूर करने के लिए कोई ठोस नीति नहीं दिखाई देती। यह बजट पूरी तरह से किसान, नौजवान और गरीब विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले के बजट का 50% भी ठीक से खर्च नहीं किया और अब नए बजट में भी आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है।
उन्होंने मांग की कि सरकार को अपने बजट में आम जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए और वास्तविक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना चाहिए।
