परिषदीय विद्यालयों का वार्षिकोत्सव संपन्न

Share This

 जनपद में आज परिषदीय विद्यालयों का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसी क्रम में विकासखंड बढ़पुरा के कंपोजिट विद्यालय अड्डा बराखेड़ा (तलैया) में भी वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा के अध्यक्ष व एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर अमित मिश्रा रहे, जबकि अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेश बाबू ने विशेष रूप से शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अमित मिश्रा ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद विद्यालय के अध्यापकों द्वारा दोनों अतिथियों का बैज लगाकर भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर सभी ने उनकी सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जबर सिंह ने इस अवसर पर अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों की ड्रेस हेतु धनराशि उनके खातों में भेज दी गई है, अतः अभिभावक बच्चों की पढ़ाई और समग्र विकास में सहयोग करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित मिश्रा ने अपने संबोधन में नियमित विद्यालय भेजने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी युग में अभिभावकों की भूमिका अहम है, इसलिए वे सुनिश्चित करें कि बच्चे नियमित विद्यालय आएं। उन्होंने नियमित उपस्थिति और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त सहायक अध्यापक परमेश्वर दयाल, सचिन दुबे, स्मिता वर्मा, नम्रता भारती, पूनम वर्मा, करिश्मा चौहान, नीलम यादव सहित बाल वाटिका संरक्षक सरोज देवी व सीमा देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...