जनपद में 9 केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

Share This

15 फरवरी 2025 से प्रारंभ होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सभी नौ केंद्रों के केंद्रीय अध्यापकों की बैठक सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद की अध्यक्षता में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई! यह परीक्षा जनपद के 9 केंद्रों संत विवेकानंद, सेंट मैरी इंटर कॉलेज, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, सेंट पीटर्स जसवंत नगर, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज, एवं होली प्वाइंट एकेडमी भरथना, में आयोजित होगी!  बैठक में संत विवेकानंद के निदेशक प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद द्वारा बोर्ड परीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए! जिसमें बताया गया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 तक रहेगा! हाई स्कूल में कुल 4946 एवं इंटरमीडिएट में 4017 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 9:00 से 10:00 के मध्य होगा 10:00 बजे के पश्चात किसी भी दिशा में परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा!

सभी संस्थागत परीक्षार्थी अपने साथ अपना प्रवेश पत्र एवं स्कूल द्वारा निर्गत पहचान पत्र तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने साथ अपना प्रवेश पत्र एवं फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि लेकर आएंगे! संस्थागत परीक्षार्थी विद्यालय की पोशाक में तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी सादा एवं शालीन पोशाक में परीक्षा केंद्रों पर जाएंगे! परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा में केवल नीले या रॉयल ब्लू पेन का उपयोग करना होगा किसी भी अनुचित साधन जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग वर्जित रहेगा!

 डॉक्टर आनंद ने कहा कि सभी परीक्षार्थी तनाव रहित रहकर परीक्षा दें उन्होंने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वह अपने प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़े डॉक्टर आनंद ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वह अपने पाल्य/पाल्या को परीक्षा में सहयोग प्रदान करें!

बैठक में संत विवेकानंद के प्रधानाचार्य एवं सिटी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर आनंद के साथ सेंट मैरी इंटर कॉलेज के फादर शिजु जॉर्ज, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य भावना सिंह, सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य कमल कुमार, सेंट पीटर्स के फादर थॉमस, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा, होली प्वाइंट अकैडमी के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार पांडे, रॉयल ऑक्सफोर्ड के प्रधानाचार्य मनोज, एमएस जीसी जीनियस के प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी, धर्मेंद्र पांडे तथा परीक्षा से जुड़े अन्य लोग भी उपस्थित रहे!

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...