Monday, November 17, 2025

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी

Share This

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह शिविर रायनगर स्थित  मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने शिविर को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में पॉक्सो सपोर्ट पर्सन भी उपलब्ध हैं, जो पीड़ित बच्चों की मदद करते हैं, जैसे मेडिकल सहायता और एफआईआर जांच आदि। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप के तहत अनाथ और असहाय बच्चों को दी जा रही आर्थिक सहायता के बारे में भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने न्यायापीठ बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।

पीएलवी रामसुंदर दुबे ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी और गुड टच तथा बेड टच के बारे में भी समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित महिलाओं और निर्धन व असहाय व्यक्तियों के लिए निःशुल्क अधिवक्ता की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा, निःशुल्क विधिक जानकारी के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 भी साझा किया।

उन्होंने यह भी बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोक अदालत में सुलह-समझौते भी कराए जाते हैं। शिविर में प्रधानाचार्य अनुज प्रताप यादव ने आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में शिक्षक ऋषि मिश्रा, रामचरन, ओमप्रकाश, शिवकुमार, वेद प्रकाश, निर्मला देवी, मालती समेत कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी