समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

Share This

समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत आज ब्लॉक सैफई के सेक्टर चिथौनी के गांव बिरोली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जबर सिंह ने की, जबकि समाजवादी पार्टी इटावा के पीडीए कार्यक्रम के जिला प्रभारी उदयभान सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उदयभान सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गांव-गांव में पीडीए चर्चा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान और सामाजिक न्याय के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे पीडीए के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हों और 2027 के चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि इस सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को छीना जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीडीए चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकें।

इस दौरान प्रदेश सचिव जनवेद भोजवाल, विधानसभा अध्यक्ष रामनरेश यादव, चंदगी राम यादव, हरी मोहन दुबे, प्रदीप यादव, सीमा पाल, रवि यादव विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य, विजय यादव, विनोद कुमार, राजेंद्र निराला, लक्ष्मी देवी प्रधान, कृपा राम प्रधान, रणवीर सिंह, प्रिंस यादव, ईश्वर दयाल, उपेंद्र सिंह, अवनीश शर्मा, राकेश जाटव, अर्जुन सिंह पाल, सुनील कांत, सतीश कुमार, बलवीर सिंह, राम प्रकाश, दिलावर सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मोहित शाक्य ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को समाजवादी पार्टी का मुख्य लक्ष्य बताते हुए जनता से एकजुट होने की अपील की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...