संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पेक्ट्रम खेल महोत्सव का आयोजन

Share This

संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक स्पेक्ट्रम खेल महोत्सव में आज दूसरे दिन कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और निदेशक डॉक्टर आनंद ने प्रतियोगी छात्रों से परिचय प्राप्त किया और झंडी दिखाकर खेल महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत की। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न खेलों में भाग लिया।

दूसरे दिन हॉस्टल के छात्रों ने अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर दौड़ और क्रिकेट बॉल थ्रो में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।सब जूनियर वर्ग (कक्षा 5) में आयोजित 50 मीटर दौड़ में हॉस्टल के हर्ष यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि उदय और कृष्णा यादव ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, क्रिकेट बॉल थ्रो में आदित्य, लोकेश और पीयूष ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया।सब जूनियर बालिका वर्ग में भी बेटियों ने अपना दम दिखाया। कक्षा 5 में 50 मीटर दौड़ में लवी, गौरवी और वान्या तिवारी ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। क्रिकेट बॉल थ्रो में जाह्नवी, आरोही यादव और इशिका ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा किया।

शिशु वर्ग (कक्षा 1 और 2) में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लेमन स्पून रेस, फ्रॉग रेस और टेनिस बॉल थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा 1 की लेमन रेस प्रतियोगिता में मुहम्मद नाजिश, प्रिंसी और पीयूष चौरसिया ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, फ्रॉग रेस में दंश भदौरिया, आराध्या और दिव्यांशी मिश्रा ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया। टेनिस बॉल थ्रो में दर्श यादव, वेदांश यादव और अथर्व तिवारी ने शीर्ष तीन स्थानों पर जगह बनाई।

वार्षिक स्पेक्ट्रम खेल महोत्सव में सफल आयोजन के लिए नवेंदु त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, निवेदिता दुबे, मुहम्मद फारिक, भावना भारद्वाज, मानवी कुशवाह, शाजिया सिद्दीकी, राजकमल यादव, आलोक सक्सेना, शैलजा दुबे, पवन झा, शिवाजी पाल सहित अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।संस्था के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनंद और प्रबंधक डॉक्टर विवेक यादव ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...