बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 5 बाल श्रमिक रेस्क्यू, प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

Share This

नगर में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 5 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। प्रशासन ने इन बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप स्कीम से जोड़ने की पहल की है, ताकि उन्हें शिक्षा और आर्थिक सहायता मिल सके। इसके साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी गई है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देश पर गठित टीम में बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एएचटीयू प्रभारी दिवाकर सरोज, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य, थाना कोतवाली भरथना से एसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल मोहन सिंह और रुद्र प्रताप शामिल रहे। अभियान के दौरान टीम ने जवाहर रोड स्थित एक होटल में काम कर रहे एक बाल श्रमिक को रेस्क्यू किया, जबकि दूसरा बैग की दुकान पर कार्यरत मिला।

टीम ने इसके बाद मुख्य बाजार का निरीक्षण किया, जहां एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर एक बाल श्रमिक काम करता पाया गया। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे बच्चों को जागरूक किया गया। वहीं, रेलवे फाटक के निकट स्थित एक मिठाई-नाश्ते की दुकान पर दो और बाल श्रमिक मिले, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू कर लिया गया। साथ ही, मुख्य बाजार और मोतीगंज के मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर बच्चों के लिए प्रतिबंधित दवाओं की जांच भी की गई।

बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान जिलेभर में जारी है। रेस्क्यू किए गए बच्चों को स्थानीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने बाल श्रम कानून के तहत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को रोजगार न दें। इस तरह के निगरानी अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि बाल श्रम पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...