स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कृष्ण लाल जैन की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Share This

स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के अपराजेय योद्धा और जनपद की चर्चित राजनीतिक हस्ती स्वर्गीय कृष्ण लाल जैन की 14वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों और प्रबुद्ध जनों ने उन्हें याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव और स्वर्गीय जैन के पौत्र आकाशदीप जैन बेटू द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कृष्ण लाल जैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय कृष्ण लाल जैन इटावा के गौरव पुरुष के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह जनपद के ईमानदार राजनीतिक हस्ती थे, जिनका नाम न केवल इटावा बल्कि प्रदेश और देश के बड़े नेताओं की जुबान पर हमेशा रहता था। सभी राजनीतिक दल, चाहे वह पक्ष हो या विपक्ष, उन्हें हमेशा अपना आदर्श मानते रहे। वह एक युग पुरुष थे, जिन्होंने अपने जीवन में सादगी और ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया।

स्वर्गीय जैन के पौत्र आकाशदीप जैन बेटू ने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं स्वर्गीय कृष्ण लाल जैन का पौत्र हूं। हमारे परिवार का आजादी के आंदोलन और जनपद की राजनीति में अहम योगदान रहा है। उनके आदर्शों और संघर्षों से हमें प्रेरणा मिलती है।”

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के जिलाध्यक्ष निर्मल चंद्र गुप्ता, महामंत्री इकबाल हाशमी, कोषाध्यक्ष श्यामल दास गुप्ता, योगेंद्र दीक्षित, सुरेश चंद्र जाटव, आनंद बाबू, जयवीर सिंह यादव आदि ने भी अपने विचार रखते हुए स्वर्गीय कृष्ण लाल जैन को नमन किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...