पुलिस को बड़ी कामयाबी, 112 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Share This

जनपद में अपराध और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सैफई  पहुप सिंह के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना बसरेहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गांजे की बड़ी खेप बरामद की है।

थाना बसरेहर क्षेत्र के पत्तापुरा अयारा पुलिया के पास नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान भदामई की ओर से तेज रफ्तार में आता हुआ एक आयशर ट्रक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक में सवार व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक और दो अन्य व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह (चालक), पुत्र गजेन्द्र सिंह, निवासी नंदपुर, थाना कुदरकोट, जनपद औरैया (उम्र 34 वर्ष), सोनू चौहान (हेल्पर), पुत्र सतेन्द्र सिंह, निवासी देवीगंज, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी (उम्र 38 वर्ष), और तेजप्रताप सिंह उर्फ आशीष चौहान (ट्रक मालिक), पुत्र ओवेन्द्र सिंह, निवासी असैंधी, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरान 5 प्लास्टिक के बोरों में कुल 112.360 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह गांजा उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीदकर अपने गांव के आस-पास महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।

इस संबंध में थाना बसरेहर पर मुकदमा संख्या 08/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर लिया गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...