यूपी बोर्ड की 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा एक फरवरी से, 150 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Share This

इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। ये परीक्षाएं सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जाएंगी और इसके लिए बोर्ड से सभी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिले में पहले चरण में 1 से 8 फरवरी तक इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न करवाई जाएंगी। कुल 150 प्रयोगात्मक केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीईओ और जिला स्तरीय 21 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, दूसरे जिलों से आए शिक्षक सभी केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न करेंगे।

12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग को परीक्षा की तिथियां प्राप्त हो चुकी थीं और परीक्षा की पूरी व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। इस साल की 12वीं की परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी। इन कैमरों का आईपी एड्रेस कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है ताकि परीक्षा के दौरान निगरानी सुनिश्चित की जा सके। प्रयोगात्मक परीक्षा वहीं आयोजित की जाएगी, जहां छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी कार्यशील रहेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...