ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, तकनीकी सहायकों पर अभद्रता और भ्रष्टाचार के आरोप

Share This

बढ़पुरा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए तकनीकी सहायकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान संघ का कहना है कि ग्राम पंचायतों में तैनात तकनीकी सहायक आए दिन ग्राम प्रधानों के साथ अभद्रता करते हैं और मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं को बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रधानों का आरोप है कि तकनीकी सहायक स्टीमेट बनाने और एमबी (मेजरमेंट बुक) तैयार करने के एवज में 20 से 25 प्रतिशत तक कमीशन की मांग करते हैं। जब प्रधान इसका विरोध करते हैं, तो वे काम रुकवाने और जान से मारने की धमकी देते हैं। इस वजह से पंचायतों में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और ग्राम प्रधानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तकनीकी सहायकों का स्थानांतरण – वर्षों से एक ही न्याय पंचायत में तैनात तकनीकी सहायकों को दूसरे न्याय पंचायतों में स्थानांतरित किया जाए।अभिलेख ग्राम पंचायत में ही रहें – ग्राम पंचायत से जुड़े सभी दस्तावेज और अभिलेख ग्राम पंचायत कार्यालय में ही सुरक्षित रखे जाएं।रिक्त पदों पर नियुक्ति – विकास खंड बढ़पुरा में तकनीकी सहायक लक्ष्मी नारायण और नंदराम के सेवानिवृत्त होने से रिक्त पदों पर अन्य ब्लॉक से स्थानांतरण कर नई नियुक्ति की जाए।

प्रधान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। प्रधानों का कहना है कि ग्राम पंचायतों के सुचारू संचालन के लिए यह आवश्यक है कि तकनीकी सहायकों की मनमानी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...