इटावा पुलिस की जुआं पर सख्त कार्रवाई, 15 जुआं खेलते गिरफ्तार

Share This

इटावा में संजय कुमार के नेतृत्व में और अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद बेकरी में चल रहे जुआं के धंधे का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई एसओजी सर्विलांस टीम और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। कल रात शास्त्री चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि विनायक नगर रानीबाग स्थित एक बंद बेकरी में जुआ खेला जा रहा है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 06:10 बजे इस बेकरी पर छापा मारा और वहां से 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹2,76,400/- नकद, 1 तमंचा 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस, 52 ताश के पत्ते, 15 मोबाइल, 5 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद हुईं। इन सभी वाहनों को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में महेन्द्र राजपूत (45 वर्ष), राहुल कश्यप (33 वर्ष), अनमोल पोरवाल (33 वर्ष), मो. हुसैन (32 वर्ष), अर्जुन गुप्ता (50 वर्ष), महेन्द्र प्रताप सिंह (24 वर्ष), मंजेश दोहरे (33 वर्ष), अमित तिवारी (40 वर्ष), जय सिंह चौहान (46 वर्ष), रवि यादव (32 वर्ष), आकाश राजपूत (32 वर्ष), मो. रिजवान (27 वर्ष), मो. सनी (38 वर्ष), कुलदीप राठौर (32 वर्ष), और गोरेलाल वर्मा (45 वर्ष) शामिल हैं।

इस सफलता के बाद क्षेत्राधिकारी नगर रामगोपाल शर्मा और सर्विलांस टीम ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के नेतृत्व में पुलिस टीम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹15,000/- से पुरस्कृत किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...