छह सड़कों की विशेष मरम्मत को मिली हरी झंडी, 97.06 लाख रुपये की पहली किस्त जारी

Share This

इटावा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों की दशा सुधारने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। पंचवर्षीय योजना के तहत छह प्रमुख मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को स्वीकृति मिल गई है। राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में इस काम को पूरा करने का निर्देश दिया है और प्रथम किस्त के रूप में 97.06 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।

शहर क्षेत्र में शास्त्री चौराहा से जायका रेस्टोरेंट होते हुए पंचायत राज महिला डिग्री कॉलेज मार्ग, शिवा कॉलोनी राहतपुरा मार्ग और कालीबांह मंदिर संपर्क मार्ग को विशेष मरम्मत के लिए चयनित किया गया है। ये मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में थे और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीण क्षेत्रों में एनएच-2 से पिलखर मार्ग, एनएच-92 से उदी होते हुए खटखटा बाबा मंदिर संपर्क मार्ग और मानिकपुर से पृथ्वीपुर संपर्क मार्ग का चयन किया गया है। इन सड़कों की मरम्मत से ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का विकास भी होगा।

लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए अक्टूबर में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों को प्राथमिकता दी गई। सभी छह सड़कों का चयन निर्माण खंड एक के तहत किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश भूषण ने बताया कि विशेष मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और मार्च तक सभी सड़कों का निर्माण कार्य समाप्त कर लिया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...