डॉ. भीमराव अंबेडकर बुद्ध बिहार में भव्य समारोह, बलवीर सिंह जाटव बने प्रदेश सचिव

Share This

इटावा। डॉ. भीमराव अंबेडकर बुद्ध बिहार में एक महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बलवीर सिंह जाटव को आजाद समाज पार्टी कांशीराम का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भीम आर्मी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। समारोह का प्रारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव बलवीर सिंह जाटव ने कार्यभार संभालने के बाद अपने संबोधन में भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन ने जो भरोसा उन पर दिखाया है, वे उसे पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल संयोजक और जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम, भीम आर्मी जिला संयोजक गौरव गौतम, जिला प्रभारी विनय यादव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बलवीर सिंह जाटव को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं और पार्टी के उद्देश्यों को मजबूत करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान संगठन की एकजुटता और क्षेत्र में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...