आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में परिवार नियोजन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

Share This

सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस कार्यक्रम में इटावा और औरैया जिले के चिकित्सकों को लैप्रोस्कोपी नसबंदी की आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एसपी सिंह और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. कल्पना की उपस्थिति में हुआ।

परिवार नियोजन नोडल अधिकारी डॉ. प्रगति द्विवेदी ने बताया कि लैप्रोस्कोपी नसबंदी एक उन्नत तकनीक है, जिसमें नाभि के पास छोटा सा चीरा लगाकर ट्यूबलिगेशन किया जाता है। इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिलाएं सर्जरी के चार घंटे के भीतर ही घर लौट सकती हैं। यह तकनीक महिलाओं के लिए सुरक्षित और प्रभावी मानी जा रही है।

डॉ. वैभव कांति ने इस प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स को इतनी कुशलता प्रदान करना है कि वे अपनी टीमों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित कर सकें। इससे राज्य के परिवार नियोजन कार्यक्रम को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुराधा, डॉ. नमिता, डॉ. मौलश्री मेहता और डॉ. सरिता सागर सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और स्टाफ उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने नई तकनीकों से जुड़ी अपनी जानकारी साझा की और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...