रामोत्सव यात्रा के नगर भ्रमण में नागरिकों ने श्रद्धा भक्ति भाव उड़ेला 

Share This
 श्री अयोध्या जी में भगवान श्री राम जी के नवीन विग्रह स्थापना एवं मंदिर निर्माण का अंग्रेजी तारीख के हिसाब से एक वर्ष पूर्ण होने पर आज 22 जनवरी को इस बार भी रामोत्सव अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा तहसील से आरंभ होकर साबितगंज, नौरंगाबाद चौराहा ,पक्का तालाब चौराहा होते हुए पक्का तालाब स्थित श्रीराम जी की मूर्ति पर विसर्जित हुई,वही श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में भंडारा संपन्न हुआ।
    चार रथों पर भगवान राम की मूर्ति,शिव जी और  झांकियों से साथ नगर भ्रमण करती रही यात्रा में जगह जगह श्रद्धालुओं ने राम जी की आरती उतारी और शोभा यात्रा का उत्साह पूर्वक स्वागत किया। न्यू हिंद टाकीज पर व्यापार मंडल वालों ने भंडारा वितरित किया। नौरंगाबाद चौराहे पर लड्डू वितरित हुए। चाणक्य होटल स्वामिनी सोमिका वर्मा ने आरती उतारी और जुलूस के लोगों को चाय बिस्कुट खिलवाए।   सभी नगर वासियों ने रामोत्सव यात्रा को उत्साहपूर्वक अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।
    शोभायात्रा के दौरान आयोजकों गोविंद सिंह, गौरव ज्ञानार्थी का संरक्षण करते हुए सर्व श्री प्रदीपानंद जी महाराज, सभासद शरद बाजपेई,नरेश भदौरिया, गिरीश चंद्र वर्मा, दौलत राम,हिंदू सेवा समिति के प्रदीप शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आशीष बाथम, हिंदू जागरण मंच के अभिषेक ज्ञानार्थी,अनुरुद्ध गुप्ता, हरेंद्र कुमार,कुलदीप कुमार आदि रास्ते भर तमाम वरिष्ठ जनों ने सतर्कता पूर्वक जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर पावेंद्र शर्मा शुभम होटल,सुरजन सिंह शिवम टाकीज, छदामी लाल टेंट हाउस, अशोक चौहान मोबाइल वर्ल्ड, भारत भारती भंडार आदि तमाम प्रतिष्ठानों ने स्वागत किया।
   इस दौरान राम नरेश आचार्य,जय नारायण ,वीरेंद्र सिंह, अनुभव सिंह,करण कुमार, कुणाल कुमार,ऋषभ शर्मा निशांत कुमार ,विशाल मिश्रा,अभिजीत कुमार, आदि सैकड़ों युवाओं और एक सैकड़ा महिलाओं युवतियों बच्चों ने शोभा यात्रा में राम धुन पर नाचते हुए गाते हुए भक्ति का वातावरण उपस्थित करके नगर के श्रद्धालुओं के भक्ति भाव को आकर्षित करते रहे।।
    सामाजिक कार्यकर्ता गणेश ज्ञानार्थी ने दुबारा यात्रा के संयोजकों उत्साहवर्धन करने वाले नागरिकों की प्रशंसा करते हुए सबके भक्ति भाव को प्रणाम किया और रास्ते भर तैनात रहे एवं साथ रहे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की सजगता सतर्कता की तारीफ की जिसके कारण आयोजन शांति पूर्वक संपन्न हो सका।
प्रसारित
सह आयोजक गौरव ज्ञानार्थी 9045559313
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...