खेत में खतरनाक रसल वायपर सांप देखकर मचा हड़कंप

Share This

चकरनगर क्षेत्र के टकरूपुर गांव में खेत में एक खतरनाक रसल वायपर सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। इस खतरनाक सांप के काटने के डर से स्थानीय किसानों ने उसे डंडों से पीट-पीट कर मौके पर ही मार डाला। बाद में, ग्रामीणों ने वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी से संपर्क किया और उनके सर्पदंश सहायता हेल्पलाइन नंबर 7017204213 पर सांप की फोटो भेजकर उसकी प्रजाति की पहचान कराने की कोशिश की।

डॉ. आशीष त्रिपाठी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि यह सांप बिगफोर प्रजाति का है, जो खतरनाक हीमोटोक्सिक वेनम से लैस होता है। उन्होंने बताया कि इस शीतकाल के दौरान शीत रक्त वाले सभी प्रकार के सांपों का रक्त तेजी से जमने लगता है, जिसके कारण वे निष्क्रिय अवस्था में कई घंटों तक पड़े रहते हैं और किसी को काटने की हालत में नहीं होते। इस कठिन समय में, उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी सांप को न मारें, बल्कि उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग को सूचित करें।

सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी ने यह भी बताया कि अगर किसी को जहरीले सर्प का दंश लगता है, तो तुरंत उनके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके उचित चिकित्सा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, यदि सर्पदंश के रोगी को 1 या डेढ़ घंटे के अंदर जिला अस्पताल इटावा पहुंचाया जाए, तो एंटीवेनम से उनकी जान 100% बचाई जा सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी