पूर्व सैनिक मिलन समारोह का आयोजन, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

Share This

इटावा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के तत्वाधान में एक भव्य पूर्व सैनिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जिला सैनिक कल्याण इटावा सभागार में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता महेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने हिस्सा लिया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर पटेल और संगठन के संरक्षक सूबेदार मेजर बदन सिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने सैनिकों के कल्याण और संगठन की प्रगति के बारे में भी विचार व्यक्त किए।

महामंत्री कृपाल सिंह ने इस दौरान उपस्थित सभी को ईसीएचएस कार्ड और चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने संगठन के आगामी चुनावों के बारे में भी चर्चा की और बताया कि जल्द ही चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

महिला अध्यक्ष मीरा तिवारी ने भी समारोह में अपने विचार रखे और इस प्रकार के आयोजनों को सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताया। समारोह में सशक्त महिला सशक्त समाज का संदेश देते हुए महिला सैनिकों और वीरांगनाओं को विशेष सम्मान दिया गया।

समारोह के दौरान उपस्थित जनों में जिला उपाध्यक्ष कैप्टन महावीर सिंह, कैप्टन अरुण कुमार, सूबेदार मेजर जसवंत सिंह, लेफ्टिनेंट इलाकेदार सिंह, सूबेदार मेजर केपी सिंह, तहसील अध्यक्ष कप्तान अनिल यादव, सूबेदार मेजर रामविलास और अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल थे। इन सभी ने भारतीय सेना की वीरता और संगठन के योगदान की सराहना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...