जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच, 5 दवाओं के नमूने भेजे गए

Share This

इटावा, शासन से जारी निर्देशों के बाद शनिवार को जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे ने बाबा भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में दवा भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता का भी अवलोकन किया और पांच दवाओं के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने हाल ही में जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को दिए थे। इसके तहत जिला औषधि निरीक्षक ने पुरुष और महिला जिला अस्पतालों के दवा भंडारण कक्षों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुरुष जिला अस्पताल में 280 प्रकार की दवाओं में से 271 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गईं। दवाओं के रखरखाव और स्टाफ की मौजूदगी को भी देखा गया। इसके बाद उन्होंने पुरुष अस्पताल के ड्रग स्टोर से एंटीबायोटिक, पेट में कीड़े, शुगर और खांसी की दवाओं समेत पांच दवाओं के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा जाएगा।

महिला जिला अस्पताल में भी दवा भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच की गई और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। उन्होंने फार्मासिस्ट को यह निर्देश भी दिए कि वे चिकित्सकों से समन्वय स्थापित कर निकट एक्सपायरी दवाओं का पहले वितरण सुनिश्चित करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...