भारतीय संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

Share This

इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इटावा प्रदर्शनी पांडाल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कैलाश चंद्र यादव (सीबीएसई डीटीसी प्रधानाचार्य) थे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नीलम राय वर्मा (एसएसपी इटावा की पत्नी) और विक्रम राघव (एसडीएम, इटावा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुकेश (Adios इटावा), संजय शर्मा, गुफरान अहमद, उमेश, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा और अभिषेक सक्सेना शामिल हुए।

मुख्य अतिथि नीलम राय वर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित गीतों ने पूरे पांडाल में एक अनोखा माहौल बना दिया। बच्चों की सुमधुर प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका जेक्सन, आरती वर्मा और मुदित ने निभाई। बच्चों के शानदार प्रदर्शन और गीतों की उच्च गुणवत्ता को देखकर निर्णायक मंडल के सदस्य भी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके। कुशल संचालन कवि रोहित चौधरी और साधना शर्मा द्वारा किया गया, जिनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से नमिता तिवारी, रश्मि यादव, विनीता टंडन और नीतू यादव की उपस्थिति ने योगदान दिया। इस आयोजन ने न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के प्रति उनकी समझ और गर्व की भावना को भी गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्य अतिथि नीलम राय वर्मा ने बच्चों के प्रदर्शन से प्रभावित होकर आयोजकों से सभी प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार देने की अपील की। यह आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता था, बल्कि बच्चों में भारतीय सभ्यता और देशभक्ति के मूल्यों को विकसित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास भी साबित हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...