गांव की बेटी ने किया नाम रोशन, दक्षिण कोरिया से डॉक्टरेट कर लौटी स्वदेश

Share This

विकासखंड जसवंत नगर के ग्राम सिरहोल निवासी प्रगतिशील किसान अरविंद प्रताप सिंह परिहार की बेटी डॉ. प्रतिभा ने अपनी मेहनत और लगन से गांव का नाम रोशन किया है। डॉ. प्रतिभा हाल ही में दक्षिण कोरिया से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर स्वदेश लौटी हैं।

गांव के अपने आवास पर उन्होंने अपनी उपलब्धियों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जूनियर हाई स्कूल तक की शिक्षा पी. एस. मेमोरियल स्कूल, जसवंत नगर से प्राप्त की। इसके बाद इंटर तक की पढ़ाई शांति देवी इंटर कॉलेज, जसवंत नगर से पूरी की। स्नातक की डिग्री उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय कैंपस से हासिल की, और परास्नातक वायो केमिस्ट्री में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से किया।

दक्षिण कोरिया की स्कॉलरशिप पर पहुंची डॉ. प्रतिभा ने कैंसर पर आधारित शोध किया और ड्रग डेवलपमेंट पर शोध पत्र प्रस्तुत कर पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। अब उन्हें यूरोपीय देश स्लोवाकिया से एक साल का जॉब और फैलोशिप रिसर्च का अवसर प्राप्त हुआ है। वहां वे कैंसर की कोशिकाओं पर गहन अध्ययन कर डायबिटीज वाले कैंसर रोगियों के विषय में शोध करेंगी।

डॉ. प्रतिभा का मानना है कि कैंसर एक लाइलाज बीमारी है और इसकी दवा का विकास मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “मैं इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही हूं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज संभव बनाया जा सके।”डॉ. प्रतिभा की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...