21 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, फायर सिस्टम के इंतजाम अधूरे

Share This

इटावा। अग्निशमन विभाग के कई बार नोटिस देने के बावजूद जिले के 21 निजी अस्पतालों में फायर सिस्टम के इंतजाम पूरे नहीं किए गए हैं, जो अब उन्हें महंगा पड़ेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने इन सभी निजी अस्पतालों को लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की सिफारिश करते हुए सीएमओ को पत्र भेजा है। जल्द ही इन अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन अस्पतालों में फायर सिस्टम के इंतजाम अधूरे पड़े हैं, और विभाग ने कई बार इन अस्पतालों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब सीएफओ (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) के निर्देशों के तहत इन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है।

इन 21 अस्पतालों में जिनके फायर सिस्टम के इंतजाम अधूरे हैं, उनमें प्रमुख अस्पतालों के नाम शामिल हैं जैसे दयाल मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, डॉ. के भरत चाइल्ड केयर सेंटर, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम, आरके स्पेशलिस्ट केयर यूनिट, आरोग्य मेडोकेयर, बांके बिहारी हॉस्पिटल, सम्राट हॉस्पिटल, प्रजा हॉस्पिटल, मंजू हॉस्पिटल, शिवानी हॉस्पिटल, पंजशील हॉस्पिटल, औनी हॉस्पिटल, सागर हॉस्पिटल, न्यू कृष्णा हॉस्पिटल, आशीर्वाद हॉस्पिटल और सेवा हॉस्पिटल आदि शामिल हैं।

फायर सिस्टम के इंतजामों में कमी होने के कारण इन अस्पतालों के मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आग लगने की स्थिति में इन अस्पतालों में उचित सुरक्षा उपाय न होने के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अग्निशमन विभाग द्वारा की गई इस कड़ी कार्रवाई से भविष्य में अस्पतालों में फायर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

सीएमओ के पत्र के बाद अब इन अस्पतालों को लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। अस्पतालों में सुधार के लिए अंतिम अवसर दिया जाएगा, लेकिन यदि समय पर सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो इन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...