सर्दी के प्रकोप से बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी संख्या

Share This

बकेवर। इस समय देशभर में सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है, जिसके कारण बच्चों और बुजुर्गों में बिमारियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल में बच्चों और उम्रदराज मरीजों की संख्या काफी अधिक देखी गई, जहां इन दोनों वर्गों के मरीजों को विशेष उपचार दिया गया।

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि इस समय विशेष रूप से सांस के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है, खासकर बुजुर्गों में। सर्दी की वजह से खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। मंगलवार को अस्पताल में कुल 200 मरीजों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें अधिकतर बच्चे और बुजुर्ग मरीज थे।

अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद तैयब और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविंद्र साहू ने मरीजों का इलाज किया। बच्चों में सर्दी-जुकाम के साथ-साथ कोल्ड डायरिया की समस्या भी सामने आ रही है। डॉ. तैयब ने बताया कि विशेष रूप से दुधमुंहे बच्चों को गाय का दूध न पिलाने की सलाह दी है, क्योंकि गाय के दूध से एलर्जी होने की संभावना रहती है, जिससे उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।

ओपीडी में इलाज के दौरान छोटे बच्चों से लेकर 10-12 साल तक के बच्चे भी बड़ी संख्या में इलाज के लिए आए थे। इस दौरान सीएमएस और अस्पताल के चार अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे, जिन्होंने मरीजों का इलाज किया और उन्हें आवश्यक दवाइयां दी।विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी के इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखना जरूरी है और उन्हें गर्म रखने के साथ-साथ सर्दी से बचाव के उपायों को अपनाना चाहिए। डॉक्टरों ने सभी से आग्रह किया है कि वे समय-समय पर बच्चों और बुजुर्गों की जांच करवाएं और सर्दी-खांसी के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...