संकुल स्तरीय संघ की सामाजिक कार्य उप समिति का प्रशिक्षण संपन्न

Share This

बकेवर : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संपोषित संकुल स्तरीय संघ के सामाजिक कार्य उप समिति सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान बकेवर इटावा में शनिवार को संपन्न हो गई।

संस्थान के आचार्य डॉ डीके सचान ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य पोषण संबंधी जागरूकता आई है। डॉ मनोज कुमार, प्रशिक्षण प्रसार अधिकारी ने कहा कि महिलाएं अपने और परिवार को लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुई।


डॉ नंदकिशोर साह, जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि समूह की महिलाओं में पोषण स्वच्छता माहवारी प्रबंधन जागरूकता से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से खाद्य पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर कार्य करने की आवश्यकता, जीवन के प्रथम 1000 दिनों के महत्व, सामाजिक कार्य उप समिति के सदस्यों की भूमिका, फ्लिपबुक का उपयोग, आजीविका का खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के सम्बन्ध, स्तनपान के सही तरीका आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बच्चे को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराना चाहिए। छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना चाहिए। सातवें माह से बच्चे को मां के दूध के साथ ऊपरी सुपाच्य आहार देना चाहिए।
‌ प्रशिक्षक मीनू चौहान के द्वारा महावारी स्वच्छता प्रबंधन, माहवारी से उत्पन्न कचड़े का निपटान और माहवारी के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखना, फ्लिपबुक के द्वारा बच्चों के पूरक आहार के बारे में बताया गया। महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार प्रतिदिन अवश्य करनी चाहिए। छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, अन्नप्राशन दिवस के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
मौके पर दीपक कुमार, लाभार्थी महिलाओं में राधा देवी, उमा, रेखा, प्रमिला, आशा, संगीता सहित सभी प्रतिभागी मौजूद रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...