राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Share This

जसवंतनगर/इटावा। वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा एवं विकास मिशन ट्रस्ट द्वारा संचालित फ्री ट्यूशन क्लासेज में रविवार को राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लुधपुरा मोहल्ले में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में शिक्षा और समानता के लिए अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे महानायकों के विचारों को अपनाकर देश के अच्छे नागरिक बनें।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित करना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया और बाल विवाह एवं सती प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष और बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शंखवार ने की। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में शिक्षा और समानता के लिए जो आंदोलन चलाया, वह आज भी प्रासंगिक है। शिक्षक जागेश्वर दयाल, अवनीश कुमार और सुखदेवी शंखवार ने सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सूरज सिंह ने ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा अभियान की जानकारी दी और सभी से इसे सफल बनाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में अतिन कुमार पप्पू, ब्रजेश कुमार, दीपा, आरती शंखवार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...