महिला सशक्तिकरण और पॉश एक्ट पर जागरूकता शिविर आयोजित

Share This

जसवंतनगर । महिला सशक्तिकरण और पॉश एक्ट (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम) पर जागरूकता शिविर का आयोजन शांति देवी इंटर कॉलेज, रेलमंडी में किया गया। यह शिविर जिला जज चवन प्रकाश और अपर जिला जज श्वेता श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि जागरूक महिला ही सशक्त महिला होती है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों और हितों के प्रति सतर्क रहने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

????????????

शिविर में प्रेम कुमार शाक्य ने पॉश एक्ट और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं जागरूक होकर अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष विमलेश यादव ने की, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।

 

 

शिविर संयोजक पीएलवी (अधिकार मित्र) ऋषभ पाठक और कुमारी नीरज ने छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नि:शुल्क सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण सबको न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने नालसा के नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए छात्रों को जरूरत पड़ने पर संपर्क करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो क्लिप भी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रतीक यादव, सुमित यादव, शैलेंद्र कुमार, रजनीश, विकास, अजय, सुमन यादव और संध्या सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्राओं और शिक्षकों के बीच महिला अधिकारों और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...