प्रदर्शनी पंडाल में घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम बेटियों ने दी शानदार प्रस्तुति

Share This

इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में बुधवार को घर की लक्ष्मी हैं बेटियाँ कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में बेटियों ने रंगोली बनाओ, पोस्टर बनाओ व मेहंदी लगाओ में बढ़- चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 60 से अधिक स्कूलों की बेसिक, माध्यमिक से लेकर स्नातक व व्यक्तिगत समेत करीब एक हजार बालिकाओं ने प्रतिभागिता की। करीब 30 से अधिक ग्रुप व एकल में प्रतिभाग करते हुए एकल व ग्रुप में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में बेटियों की समाज को झकझोरने वाली प्रस्तुति ने पंडाल में बैठे दर्शकों की आंखें नम कर दीं। कोलकाता में डॉक्टर रेप व हत्याकांड की नाट्य प्रस्तुति व गर्भ से अजन्मी बेटी की करुण पुकार मां मुझे आने दो। बेटी बोझ नहीं है जैसी नाट्य प्रस्तुति के अलावा ऐसिड अटैक, शिव तांडव, दुर्गा पूजन, नमामि गंगे, अहिल्याबाई होल्कर, वीरांगना लक्ष्मी बाई के वेश में प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।


कार्यक्रम में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र प्रजापति ने मेहंदी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए व मेडल पहनाकर उन्हें पुरस्कृत किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में सरकार में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बेटियों का मनोबल बढ़ता है। प्रतिभाओं को दिखाने का अवसर मिलता है। बेटियों का सम्मान करना चाहिए उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटियां लड़कों से ज्यादा माता- पिता का ख्याल रखती हैं।


कार्यक्रम संयोजक डॉ ज्योति वर्मा ने सदर विधायक व प्रभारी मंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम में ग्रुप नृत्य की झमाझम प्रस्तुति से पंडाल परिसर गूंज उठा। संचालन जाग्रति वर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में जवाहर नवोदय विद्यालय कनौज शिक्षिका प्रीति यादव, कानपुर से डॉ शालिनी त्रिपाठी, प्रेम किशोरी वर्मा व शालिनी वर्मा रहीं।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, प्रदर्शनी कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर चौधरी, विजय नारायण सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, संजीव भदौरिया, खेलकूद अधिकारी (दुबई) मुकेश कुमार, जीतेन्द्र भदौरिया प्रदर्शनी कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर चौधरी, विजय नारायण सिंघल, अश्वनी कुमार एडवोकेट, आँचल, प्रिया वर्मा एडवोकेट, मुनिराज वर्मा, अमृषा पटेल, मुकेश बाबू, उज्जवल पटेल आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...