बाढ़ प्रभावित 42 गांवों के किसानों को 67.90 लाख की मुआवजा राशि स्वीकृत

Share This

चकरनगर। तहसील क्षेत्र चकरनगर में चंबल और यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित 42 गांवों के 2295 किसानों को शासन ने 67 लाख 90 हजार 109 रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की है। किसानों को उनकी फसल नुकसान के आधार पर 1000 रुपये से 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

अभी तक 487 किसानों को कुल आठ लाख रुपये की राहत राशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है। शेष किसानों को भी जल्द ही मुआवजे की धनराशि उनके खातों में भेजने की प्रक्रिया जारी है। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि सभी किसानों के खाते में राशि जल्द ही भेज दी जाएगी।

महेवा और भरथना ब्लॉक के 49 गांवों के सर्वे में पाया गया कि 637 किसानों की 2006.47 हेक्टेयर में धान और बाजरा की फसल बर्बाद हुई। भरथना तहसील क्षेत्र के 17 गांवों में 1258 किसानों की 194 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है, जबकि चकरनगर तहसील क्षेत्र के 10 गांवों में 300 किसानों की 50 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा।

तहसीलदार भरथना राजकुमार सिंह ने बताया कि मुआवजे की राशि किसानों के खातों में भेजने के लिए फीडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रभावित किसानों को राहत राशि जल्द ही उनके खातों में पहुंचाई जाएगी, जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकें।  शासन की इस पहल से बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के किसान इस सहायता राशि से खेतीबाड़ी की स्थिति को फिर से मजबूत करने के लिए तैयार हो रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी