हनुमंतपुरा कस्बे में सफाई की कमी से नाला चोक, सड़कों पर गंदा पानी बहने से बढ़ी परेशानी

Share This

चकरनगर। हनुमंतपुरा कस्बे में कई वर्षों से सफाई न होने के कारण नाले जगह-जगह चोक हो गए हैं। नाले की निकासी रुक जाने से गंदा पानी सड़क के साथ-साथ आसपास के घरों और दुकानों के बाहर बहने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बे के सहसों रोड पर स्थित नाला, जो पहले से ही नियमित सफाई का इंतजार कर रहा था, अब सफाई न होने के कारण ओवर फ्लो हो रहा है। नाले में जगह-जगह प्लास्टिक की थैलियाँ और कचड़ा भर जाने से नाला पूरी तरह से चोक हो चुका है, जिससे व्यापारिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हो रही हैं।

हनुमंतपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश भदौरिया ने कहा कि कस्बे की सबसे बड़ी समस्या यही है कि नाले की सफाई नहीं हो रही, जिससे दुकानों के सामने पानी भर जाता है। इससे व्यापारियों को रोज़मर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही है और ग्राहकों को भी दिक्कत हो रही है।

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि राहुल कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों से बार-बार नाले की सफाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि अगर यह समस्या जल्द हल नहीं होती, तो यहां के लोग गंभीर समस्याओं का सामना करेंगे।

स्थानीय निवासी और व्यापारियों ने प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की अपील की है, ताकि कस्बे की सड़कों पर गंदा पानी न फैले और लोगों को राहत मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी