विकास खंड ताखा का खेलकूद प्रतियोगिता में का शानदार प्रदर्शन

Share This

विकास खंड ताखा के ताखा संकुल की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कंपोजिट विद्यालय कठौतिया के प्रांगण में आयोजित की गई। जूनियर स्तर की बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी में ताखा की टीम शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक एवं जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक ने झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ताखा के फरान ने पहला, तमोरी के शौर्य ने दूसरा, बालिका वर्ग में परशुरामपुर की संध्या ने पहला, तमोरी की दुर्गा ने दूसरा, 100 मीटर बालक वर्ग में सोरों के दीपक ने पहला, ढकाऊ के अंकुश ने दूसरा, बालिका वर्ग में विरतिया की शालिनी ने पहला, 200 मीटर बालक वर्ग में ताखा के आशिक ने पहला, पटियायत के अंश ने दूसरा, बालिका वर्ग में विरतिया की शालिनी ने पहला, जूनियर स्तर 100 मीटर बालक वर्ग में ताखा के प्रांशु ने पहला, कठौतिया के बृजेंद्र ने दूसरा, संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में प्रतिभाग करते बच्चे स्वयं बालिका वर्ग में कुदरैल की सोनाक्षी ने पहला, ताखा की रुचि ने दूसरा, 400 मीटर बालक वर्ग में ताखा के नितिन ने पहला, पटियायत के आमिर ने दूसरा, बालिका वर्ग में ताखा की शिवानी ने पहला, कुदरैल की सोनाक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जूनियर स्तर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की खो-खो व कबड्डी में ताखा को टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की कबड्‌डी में ताखा की टीम विजेता एवं खो खो में कठौतिया की टीम विजेता रही। इसके अलावा गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद कई प्रतियोगिताएं कराई गई। समस्त प्रतियोगिताएं ब्लाक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर की देखरेख में संपन्न हुई। संकुल शिक्षक राधाकृष्ण, अमित चौहान, सुनील यादव, सोनी राजावत एवं राघवेंद्र के संयोजन में प्रतियोगिताएं कराई गई। नितिन वर्मा, सुभीर शरण, प्रदीप शर्मा, अरुण कुमार, योगेश्वर, अंकुर यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी