पूर्व प्रधान एवं प्रवक्ता स्वर्गीय कमलेश चंद्र अवस्थी की 14 वीं पुण्य तिथि मनायी गयी

Share This

पूर्व प्रधान एवं प्रवक्ता स्वर्गीय कमलेश चंद्र अवस्थी की 14 वीं पुण्य तिथि मनायी गयी    ( डॉ.सुशील सम्राट)    इटावा, श्री जवाहर इंटर कॉलेज चकरनगर में सुनवर्षा भटपुरा के पूर्व प्रधान एवं प्रवक्ता स्वर्गीय कमलेश चंद्र अवस्थी की 14 वीं पुण्य तिथि पर जरूरत मंद छात्र छात्राओं को 5 दर्जन स्वेटर एवं समाजसेवियों को बैच ,शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ,पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव , जनता कॉलेज बकेवर के प्रबंधक अरविंद मिश्रा ,प्रधान राजेश यादव ,पप्पू तिवारी , प्रबंधक शिव प्रकाश तिवारी ,खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र भारती ने स्वर्गीय कमलेश अवस्थी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । मुख्य अतिथि प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि कमलेश चन्द्र अवस्थी शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवी तथा वर्षों तक प्रधान रहे | अवस्थी जी बहुत ही हसमुख तथा मिलनसार व्यक्ति थे निर्धनों गरीबों की मदद करते थे कमलेश का कर्म क्षेत्र चकरनगर था क्यों कि वह जवाहर इंटर कॉलेज में शिक्षक थे | पूर्व सांसद श्री कठेरिया ने आगे कहा कि जीवन जीना उसी का सार्थक है जो दूसरों के काम आता है समाज में जो अच्छे कार्य कर्ता हैं उनकी एक अलग ही पहचान होती है स्वर्गीय अवस्थी जी कम उम्र में इस दुनिया से विदा हो गए लेकिन उनके अच्छे कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने छात्र छात्राओं से कहा कि कीमती समय है इसे व्यर्थ में ना गमाए पढ़ाई के साथ-साथ अपने माता-पिता की सेवा भी करते रहे | प्रान्तीय संयोजक संरक्षण समिति चंदेल गुट के श्री नारायण दुबे ने कहा कि जो लोग अपने बुजुर्गों की याद में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं वह बहुत ही अच्छे लोग होते हैं | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनता कॉलेज बकेवर के प्रबंधक अरविंद कुमार मिश्रा ने स्वर्गीय कमलेश चंद्र अवस्थी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला | वहीं उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव व पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कमलेश कठेरिया ने भी अवस्थी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला | इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार दुबे, पप्पू तिवारी, जितेन्द्र चौहान,मन्ना बाबू दुबे, प्रभारी प्रधानाचार्य गौरव गुप्ता, प्रधान राजेश यादव,जगदीश यादव, रणविजय सिंह, प्रधानाचार्य सर्वेश चतुर्वेदी,रामाधार त्रिपाठी, रामकुमार अवस्थी,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी, विनय तिवारी,विमल शुक्ल, विवेक त्रिपाठी,शैलेन्द्र अंठूवालिया, विनय पटेल ने भी अवस्थी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला |कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ब्रह्म कुमार मिश्रा ने किया |आये हुए अतिथियों का आभार प्रधानाचार्य सुनील अवस्थी प्रान्तीय शिक्षक नेता भानु प्रकाश अवस्थी पूर्व मंत्री चंदेल गुट अनंत प्रकाश अवस्थी, शैलेंद्र अवस्थी, ने प्रकट किया |

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी