Tuesday, November 18, 2025

सैफई परिवार ने 40 वर्ष तक घोसी यादव समाज का शोषण किया– शिवप्रसाद यादव

Share This

इटावा। सर्वजन सुखाय पार्टी शोषितों, पीड़ितों, हक वंचितों और समाज के उपेक्षित वर्ग की आवाज को बुलंद करेगी। सैफई परिवार ने पिछले चालीस सालों में घोसी समाज को अपमानित करने का काम किया। घोसी समाज की लीडरशिप को खत्म कर दिया। आज उसी समाज को उनके अधिकार और हक दिलाने, राजनैतिक सम्मान दिलाने का बीड़ा हमने उठाया है। कानपुर और आगरा मंडल की यादव लैंड में अब घोसी समाज अपनी नई राजनैतिक शक्ति का प्रदर्शन करेगा। अभी तक जो हक छीने गए थे उन्हें वापस हासिल करेगा।

सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यादव लैंड में घोसी समाज को उनके अधिकार मान सम्मान और राजनैतिक पहचान दिलाने के लिए ही आगामी 24 दिसंबर को रामलीला मैदान में विशाल सामाजिक न्याय रैली हो रही है। इस रैली में देश भर के नेता जुटेंगे। घोसी समाज के साथ ही हम समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ने को वचनबद्ध हैं जो शोषित है, उत्पीडन का शिकार है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने घोसी समाज को कभी राजनैतिक रूप से पनपने नहीं दिया। कानपुर और आगरा मंडल के क्षेत्र में इसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं। अभी तक इस समाज की बात करने के लिए कोई सामने नहीं आया। अब सर्वजन सुखाय पूरे वंचित समाज के हितों के लिए संघर्ष का विगुल फूंक चुकी है। रविवार को सुबह 10:30 बजे रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ेगा।

उन्होंने कहा कि रैली की अध्यक्षता रठेरा मैनपुरी के केसी यादव करेंगे। रैली में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. राम बख्श वर्मा पूर्व सांसद, डीपी यादव पूर्व सांसद, विजय यादव पूर्व विधायक, प्रो. मोहम्मद सुलेमान अध्यक्ष इंडियन नेशनल लीग पार्टी, साहब सिंह धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी भाग लेंगे।
जसकरन कठेरिया को सौंपी प्रदेश की बागडोर
बसपा के पूर्व कोर्डिनेटर जसकरन सिंह कठेरिया आज बसपा छोड़कर सर्वजन सुखाय पार्टी में शामिल हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सपा के निकित कांत ने भी साथियों सहित पार्टी ज्वाइन की। सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने कहा सैफई परिवार ने 40 वर्ष तक घोसी यादव समाज का शोषण किया और अपने परिवार को बढ़ावा दिया। सर्वजन सुखाय पार्टी आशा की किरण बनकर समाज के सामने आई है। पार्टी इंसाफ और इंसानियत की बात करती है, लोकसभा चुनाव में हल्लाबोल हटाकर भाईचारा लाना है। अभी पार्टी ने 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का खाका तैयार किया है। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से सामाजिक न्याय रैली में भाग लेने की अपील की है। प्रेसवार्ता में प्रेम सिंह यादव जिला अध्यक्ष औरैया, जितेंद्र यादव जिलाध्यक्ष इटावा, रामदास यादव प्रदेश सचिव, अम्बुज यादव, मो वासिफ मौजूद रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

करूणाजनक घटना रही ‘नगला ढकाऊ’ का गोली कांड

इस आन्‍दोलन की चि‍र स्‍मरणीय, कि‍न्‍तु करूणाजनक घटना थी ‘नगला ढकाऊ’ का गोलीकांड। जि‍समें तीन व्‍यक्‍ि‍त पुलि‍स को गोली के शि‍कार हुए।यह गोलीकांड 10...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी