भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते दिवस सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह चौधरी ‘‘मुन्नू‘‘ की धर्मपत्नी शशि चौधरी के निधन उपरान्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार की दोपहर कस्बा के पुराना भरथना स्थित उनके आवास गढी पर पहुँचकर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही मृतक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से कामना की। इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव, चैयरमैन अजय यादव गुल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, विधायक/ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी, होम सिंह यादव, वीरेन्द्र यादव के अलावा कैलाश नाथ चौधरी, सुशील चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, दीपकनाथ चौधरी बद्री, पिंकी चौधरी, सुनील चौधरी, अवधेश चौधरी, आशीष चौधरी सोनी, तनमन चौधरी, प्रतीक चौधरी सनी आदि परिवारीजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

