Friday, January 2, 2026
No menu items!

योग दिवस पर धर्मार्थ सेवा शाखा ने योगाचार्य शिवकुमार शर्मा को किया सम्मानित

Share This

इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा के तत्वावधान में 21 जून बुधवार को राहतपुर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुए नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में इटावा के वयोवृद्ध योगाचार्य श्री शिवकुमार शर्मा का सम्मान किया गया। योग कार्यक्रम के संयोजक योगी विनोद त्रिपाठी ने योग साधकों को व्यायाम, आसन , प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं को सिखाया।

इससे पूर्व योग कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पं. शिवकुमार शर्मा द्वारा भारत माता एवम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में योग के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा यह शरीर अनेक व्याधियों का घर है जिसे योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है, इसलिए योग करने में कतई आलस न करें। तन और मन को स्वस्थ बनाने के साथ योग हमारा आत्मिक विकास भी करता है। उनका माल्यार्पण, अंग वस्त्र पहना एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

योग शिक्षक विनोद त्रिपाठी ने सभी योग साधकों को सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम कराते हुए योग के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा योग जागरण गीत सुनाया। सहयोगी योग शिक्षक के रूप में सुधीर मिश्र ने मंडूक आसन, शशकासन, भुजंगासन, धनुरासन, मकरासन का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए शिवा कॉलोनी वार्ड के सभासद धर्मेंद्र कुमार उर्फ बड़े को भी परिषद शाखा की ओर से सम्मानित किया गया। योग कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के दायित्व ग्रहण प्रभारी राजेंद्र कुमार दीक्षित, सचिव आचार्य महेश तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश बाथम, संगठन सचिव हरिदत्त दीक्षित, महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, रनबीर सिंह, घनश्याम तिवारी, राकेश चौरसिया, धीरज अग्निहोत्री, अवधेश पचौरी, रमाकांत पाठक, भजन गायक प्रखर गौड़, डा. प्रभाकर कटियार, शिवेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

झण्डा लगाने की कोशि‍श में पुलि‍सि‍या गोली के शि‍कार बने छह लोग

भर्थना के वि‍द्यार्थियों ने जुलूस नि‍काला। मवेशीखाने के मवेशियों  को मुक्‍त्‍ा कर दि‍या और  तहसील पर राष्‍ट्रीय झण्‍डा लगा दि‍या तथा रेल के तार...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी