Thursday, April 24, 2025

आदर्श नगर पंचायत इकदिल बोर्ड की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष श्रीमती फूलन देवी व अधिशाषी अधिकारी श्री संजय कुमार एवं लिपिक नितिन कुमार व सभासद गण l

Share This

इकदिल, आदर्श नगर पंचायत इकदिल की शनिवार को नगर पंचायत इकदिल के सभागार में प्रथम बोर्ड बैठक नगर पंचायत इकदिल की अध्यक्ष श्रीमती फूलन देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l उक्त बोर्ड बैठक में श्री संजय कुमार अधिशासी अधिकारी, सभासद नरेंद्र सिंह, नीलम,  सोमवती  रजनी देवी, प्रेम शंकर, दिलावर सिंह, नदीम, सुनील कुमार,  आशा देवी, इन्द्र पाल, अफजाल, राम प्रबल, रुबी, फिरोज अहमद सदस्य नगर पंचायत इकदिल में उपस्थित रहे । उक्त बोर्ड बैठक में निम्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत प्रदान की गयी। नगर पंचायत इकदिल की प्रकाश व्यवस्था के लिए एल०ई०डी० लाइट एवं रिपेरिंग का सामान क्रय किये जाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी है।  नगर पंचायत इकदिल की सीमान्तर्गत जीर्ण-शीर्ण सड़के एवं नाला, नाली आदि निर्माण किये जाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी है।  सीमा विस्तारित क्षेत्र में बरातघर बनाये जाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी है।

नगर पंचायत इकदिल में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए हैण्डपम्प मरम्मत का सामान क्रय एवं सफाई व्यवस्था के लिए कलई चूना क्रय किये जाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी है। नगर पंचायत इकदिल सीमान्तर्गत शमशानघाट एवं मार्ग निर्माण का कार्य कराये जाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी है। नगर पंचायत इकदिल सीमान्तर्गत बने पुराने शमशानघाटों की रिपेरिंग एवं रास्ता का निर्माण कार्य कराये जाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की याल पेन्टिंग का कार्य कराये जाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी है। नगर पंचायत इकदिल में बने बरातघरों का सौन्दर्यीकरण का कार्य कराये जाने हेतु सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी l अन्य प्रस्ताव सभासदों की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त बैठक में नगर पंचायत इकदिल के लिपिक नितिन कुमार, प्रभात कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स